Class 08 English 01 Another Chance
Lesson 1 (पाठ ०१)
Another Chance (अनदर चांस , एक और मौका )
How often we wish for another chance
"हाउ ओफेन वी विश फार अनादर चांस"
हम कितनी बार एक और अवसर की कामना करते हैं,
To make a fresh beginning
"टू मेक अ फ्रेश बगिनिंग"
एक नई शुरुआत करने के लिए,
A chance to blot out our mistakes
"अ चांस टू ब्लॉट आउट आवर मिस्टेक्स"
एक अवसर अपनी गलतियों को मिटाने का,
And change failure into winning
"एंड चेंज फेल्यर इन्टू विनिंग"
और असफलता को जीत में बदलने का,
हिंदी व्याख्या
हम अक्सर सोचते हैं कि काश हमें एक और मौका मिल जाए, जिससे हम नई शुरुआत कर सकें, ऐसा मौका जिससे हम अपनी गलतियों को मिटा सकें, और अपनी असफलताओं को जीत में बदल सकें।
It does not take a new day
"इट डज़ नॉट टेक अ न्यू डे"
इसके लिए किसी नए दिन की आवश्यकता नहीं है,
To make a brand new start
"टू मेक अ ब्रांड न्यू स्टार्ट"
एक पूरी नई शुरुआत करने के लिए,
It only takes a deep desire
"इट ओन्ली टेक्स अ डीप डिज़ायर"
इसके लिए केवल एक गहरी इच्छा की आवश्यकता होती है,
To try with all our heart
"टू ट्राय विथ आल आवर हार्ट"
और पूरे दिल से प्रयास करने की,
हिंदी व्याख्या
नई शुरुआत करने के लिए किसी नए दिन की ज़रूरत नहीं होती,इसके लिए सिर्फ हमारी गहरी इच्छा चाहिए,और पूरे दिल से प्रयास करना चाहिए।
To live a little better
"टू लिव अ लिटिल बेटर"
थोड़ा बेहतर जीवन जीने के लिए,
And to always be forgiving
"एंड टू ऑलवेज़ बी फॉरगिविंग"
और हमेशा क्षमाशील बने रहने के लिए,
And to add a little sunshine
"एंड टू ऐड अ लिटिल सनशाइन"
और थोड़ी सी खुशियाँ जोड़ने के लिए,
To the world in which we’re living
"टू द वर्ल्ड इन विच वी आर लिविंग"
उस दुनिया में जिसमें हम रह रहे हैं,
हिंदी व्याख्या
थोड़ा बेहतर जीवन जीने के लिए, हमें हमेशा दूसरों को माफ करने के लिए तैयार रहना चाहिए, और जिस दुनिया में हम जी रहे हैं उसमें खुशियाँ और उजाला भरना चाहिए।
So never give up in despair
"सो नेवर गिव अप इन डिस्पेयर"
इसलिए कभी निराशा में हार मत मानो,
And think, you are through
"एंड थिंक, यू आर थ्रू"
और यह मत सोचो कि सब कुछ खत्म हो गया है,
For there’s always a tomorrow
"फॉर देयर'स ऑलवेज़ अ टुमॉरो"
क्योंकि हमेशा एक नया कल होता है,
And the hope of starting anew
"एंड द होप ऑफ स्टार्टिंग अ न्यू"
और फिर से शुरू करने की आशा भी होती है।
हिंदी व्याख्या
इसलिए कभी भी निराशा में हार मत मानो, और यह मत सोचो कि सब कुछ खत्म हो गया है। क्योंकि हमेशा एक नया कल होता है, और फिर से शुरुआत करने की आशा भी होती है।
.png)