UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

 UP Board Solutions

for Class 8 Environment

Chapter 11

जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

अभ्यास ।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Solution:
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।


Question 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए |
Solution:
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे १, २, ३, ४, ५…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे २, ४, ८, १६, …) में होती है।

Question 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Solution:
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की कमी तथा रहने के लिए मकान छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

Question 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
Solution:
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

Question 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
Solution:
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों का जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

Question 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
(क) जनसंख्या में वृद्धि ___ क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि ____ क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से ___ में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा ____ प्रभावित होता है।
Solution:
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

html