UP Board Solutions For Class 8 Geography Chapter 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन
UP Board Solutions
For Class 8 Geography
Chapter 8
उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन
पाठ- 8 उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन की दृष्टि से एक सम्पन्न राज्य क्यों है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश राज्य का अधिकांश भाग मैदानी है, जो उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी से बना है। तराई क्षेत्र की समतल, नम और दलदली मिट्टी भी कृषि हेतु महत्वपूर्ण है। उचित सिंचाई एवं उर्वरकों के प्रयोग द्वारा दक्षिण के पठारी भाग में भी दलहनी फसलों की अच्छी पैदावार होती है। उत्तर प्रदेश की जलवायु मानसूनी है। यहाँ की अनुकूल भौगोलिक संरचना एवं जलवायु के कारण उत्तर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन की दृष्टि से एक सम्पन्न राज्य है।
(ख) उत्तर प्रदेश में सिंचाई का प्रमुख साधन कौन सा है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश में सिंचाई के प्रमुख साधन नलकूप, नहर, कुआँ, तालाब, झील, आदि हैं।
(ग) किन-किन देशों की जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है?
उत्तर
सम्पूर्ण विश्व में केवल 4 देश ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से अधिक है। ये देश चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इण्डोनेशिया हैं।
(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की नकदी फसल कौन सी है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश राज्य की नकदी फसल गन्ना है।
(ङ) उत्तर प्रदेश के किस भाग में खनिज मिलते हैं?
उत्तर
उत्तर प्रदेश के दक्षिण के पठारी भाग में खनिज मिलते हैं।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का 16.5 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है।
(ख) उत्तर प्रदेश में खेल के सामान का उद्योग मेरठ जनपद में है।
(ग) उत्तर प्रदेश में बॉक्साइट चित्रकूट जनपद में पाया जाता है।
(घ) उद्योग बन्धु योजना का आरम्भ 1981 वर्ष में हुआ।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर
भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।
.png)