UP Board Solutions for Class 8 Agricultural Science Chapter 2 जलवायु
UP Board Solutions
for Class 8 Agricultural Science
Chapter 2
जलवायु
इकाई 2 जलवायु
अभ्यास
प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही () का निशान लगाइये (निशान लगाकर)
उत्तर :
(क) जलवायु किसे कहते हैं?
- तापमान को
- वर्षा को
- सर्दी एवं गर्मी को
- मौसम की दशाओं के औसत को (
)
(ख) निम्नलिखित में कौन जलवायु का कारक है?
- तापमान
- वर्षा
- पवन
- उपरोक्त सभी (
)
(ग) जलवायु का अध्ययन किस विज्ञान के अन्तर्गत आता है?
- जीव विज्ञान
- सस्य विज्ञान
- जलवायु विज्ञान (
)
- वनस्पति विज्ञान
(घ) तापमान मापते हैं
- वर्षामापी से ।
- वायुदाबमापी से
- तापमापी से (
)
- उक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
उत्तर :
- तापमान मापने के लिए तापमापी का प्रयोग करते हैं।
- वर्षा मापने के लिए वर्षामापी का प्रयोग करते हैं।
- वायुदाब मापने के लिए वायुदाबमापी का प्रयोग करते हैं।
- जिन स्थानों पर वर्षा अधिक होती है, वहाँ की जलवायु गर्म व आर्द्र होती है।
- जलवायु कारकों के क्रमबद्ध अध्ययन.को जलवायु विज्ञान कहते हैं।
प्रश्न 3.
उत्तर :
निम्नलिखित में सही के सामने () तथा गलत के सामने (✘) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)
- जलवायु के कारकों के क्रमबद्ध अध्ययन को जलवायु विज्ञान कहते हैं। (
)
- जिन स्थानों पर वर्षा अधिक होती है, वहाँ की जलवायु नम व आर्द्र होती है। (
)
- तापमान वायुदाबमापी से नापा जाता है। (✘)
- वर्षा मापने के यन्त्र को तापमापी कहते हैं। (✘)
- किसी निश्चित क्षेत्र में वहाँ की जलवायु के अनुसार फसल उगाई जाती है। (
)
प्रश्न 4.
मौसम के आधार पर फसलें कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर :
मौसम के अनुसार फसलें तीन प्रकार की होती हैं- खरीफ, रबी और जायद।
प्रश्न 5.
जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?
उत्तर :
तापमान, वर्षा तथा पवन जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक हैं।
प्रश्न 6.
वायुदाब मापने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग करते हैं?
उत्तर :
वायुदाबमापी यन्त्र।
प्रश्न 7.
वर्षा मापने वाले यन्त्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर :
वर्षामापी यन्त्र की सहायता से किसी स्थान की निश्चित समय में होने वाली वर्षा की माप की जाती है। एक बेलनाकार खोल में एक शीशे की बोतल होती है। बोतल के व्यास के बराबरे व्यास वाली एक कीप इस पर रखी होती है। वर्षा में इसे खुला रख देते हैं। वर्षा की बूंदें । बोतल में एकत्र हो जाती हैं। उसे नाप लिया जाता है, जिससे वर्षा की मात्रा ज्ञात हो जाती है।
प्रश्न 8.
जलवायु के आधार पर उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
जलवायु के आधार पर उत्तर प्रदेश को आठ क्षेत्रों में बाँटा गया है
.png)