UP Board Solutions for Class 7 Agricultural Science Chapter 8 प्राकृतिक आपदाएँ

 UP Board Solutions

for Class 7 Agricultural Science

Chapter 8

प्राकृतिक आपदाएँ

प्राकृतिक आपदाएँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए-
(i) प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत आते हैं-
(क) बाढ़
(ख) भू-स्खलन
(ग) सूखा
(घ) उपरोक्त सभी (✓)

(ii) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के तट पर बनाया जाता है-
(क) वृक्षारोपण
(ख) बाँध (✓)
(ग) मेंड़बंदी
(घ) उपरोक्त में कोई नहीं

(iii) प्राकृतिक आपदाएँ मानव जीवन के लिए हैं-
(क) अभिशाप
(ख) खतरनाक
(ग) विनाशकारी
(घ) उपरोक्त सभी (✓)

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही पर सही (✓) तथा गलत पर गलत (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए पेड़ काटना चाहिए।     (✗)
(ख) अत्यधिक वर्षा से फसलें सड़ जाती हैं।                              (✓)
(ग) भू-स्खलन वन सम्पदा विनाश का कारण होता है।              (✓)
(घ) भू-स्खलन पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।                                      (✓)

प्रश्न 3.
प्राकृतिक आपदा क्यों आती है?
उत्तर
मनुष्य से प्रकृति की स्वाभाविक संरचना प्रभावित होती है। जब मनुष्य द्वारा प्राकृतिक साधनों का उपयोग अत्यधिक किया जाता है, तो प्रकृति का सन्तुलन बिगड़ जाता है और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे ही प्राकृतिक आपदाएँ आती है।

प्रश्न 4.
प्राकृतिक आपदा किन-किन रूपों में आती है?
उत्तर
प्राकृतिक आपदा बाढ़, सूखा, भू-स्खलन आदि रूपों में आती है।

प्रश्न 5.
बाढ़ आने के क्या कारण हो सकते हैं? स्पष्ट कीजिए
उत्तर
वनों की अंधाधुंध कटाई तथा बड़े-बड़े उद्योगों द्वारा अत्यधिक मात्रा में कार्बन-डाइऑक्साइड गैस छोड़े जाने के कारण पृथ्वी के ताप में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है जिससे पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगती है और बाढ़ का कारण बनती है।

प्रश्न 6.
सूखा किसानों को किस प्रकारे प्रभावित करता है? वर्णन कीजिए।
उत्तर
भारत में कृषि मानसून पर निर्भर है। वर्षा न होने से सूखे की स्थिति पैदा हो जाती है। फसलें खेतों में सूख जाती हैं। अकाल पड़ जाता है। वर्षा अनिश्चित भी होती है। कभी वर्षा जल्दी शुरू हो जाती और कभी देर से। बीच में काफी अन्तर आ जाने से मनुष्य, पशु-पक्षी व वनस्पतियाँ कुप्रभावित होती हैं। जाड़े के दिनों में वर्षा से गेहूं की अच्छी फसल होती है। वर्षा न होने पर असिंचित क्षेत्रों में फसलें सूख जाती हैं और उपज घट जाती है। जिससे किसानों को अत्यधिक हानि होती है।

प्रश्न 7.
प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के क्या उपाय हैं?
उत्तर
प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के निम्नलिखित उपाय हैं-

  1. अधिकाधिक वृक्षारोपण।
  2. वनों का संरक्षण
  3. उद्योगों से निकली कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा घटाना।
  4. आपदाओं के सम्बन्ध में पूर्व सूचना मिलना।
  5. आपदाओं के सम्बन्धित सूचनाओं का प्रसारण
  6. सूखा प्रभावित क्षेत्रों में बाँध बनाना, जलाशयों को गहरा करना।
  7. सिंचाई के लिए नहरें बनाना, बिजली पैदा करना।

प्रश्न 8.
भू-स्खलन के क्या कारण हैं?
उत्तर
कभी-कभी कोयले आदि की खानों से इतनी अधिक मात्रा में खनिज पदार्थ निकाल लिए जाते हैं। कि उसका आधार समाप्त हो जाता है और वह फँसने लगता है। इसके अतिरिक्त वर्षा या बाढ़ आने पर बड़ी-बड़ी नदियों के किनारे भारी मात्रा में कटाव हो जाने से भी भू-स्खलन हो जाता है।

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

html