UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

 UP Board Solutions

for Class 7 Geography

Chapter 9

प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) सवाना प्रदेश को सूडान तुल्य प्रदेश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
सवाना प्रदेश का सर्वाधिक विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के सूडान में होने के कारण, इसे सूडान तुल्य प्रदेश कहा जाता है।

(ख) सवाना प्रदेश में वर्षा कब होती है ?
उत्तर :
सवाना प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होती है।

(ग) सूडान तुल्य प्रदेश की वनस्पतियों की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
वर्ष के अधिकांश महीने शुष्क होने के कारण लम्बी एवं मोटी घास, यहाँ की विशेष प्रकार की वनस्पति है। यहाँ की घासे लगभग 3 मीटर तक लम्बी होती हैं। सवाना प्रदेश में घासों का बाहुल्य है जिनकी बनावट मोटी, चपटी तथा कड़ी होती है। घासों में सबसे महत्वपूर्ण हाथी-घास होती है। इसका आकार गुच्छेदार होता है। इस प्रदेश की इन घासों को पार्कलैण्ड या बुश-वेल्ड कहते हैं। इसके अतिरिक्त सवाना प्रदेश में कुछ पतझड़ वृक्ष जहाँ-तहाँ बिखरे पाए जाते हैं, जिनकी ऊँचाई बहुत कम होती है।

(घ) सवाना घास भूमियों को शिकार भूमि’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
घास क्षेत्र एवं वृक्षों की कम संख्या मिलने के कारण जन्तुओं में गतिशीलता अधिक होती है। इसी कारण से यहाँ पर बड़े आकार के स्तनधारी जन्तु जिराफ, गैंडा और हाथी मिलते हैं। इन घास भूमियों में चीता और शेर जैसे मांसाहारी जन्तु बड़ी संख्या में रहते हैं। ये मांसाहारी जन्तु जेब्रा और हिरन जैसे शाकाहरी जन्तुओं का शिकार करते हैं। पहले इन जानवरों का खूब शिकार किया जाता था, इसीलिए इन घास भूमियों को शिकार-भूमि भी कहा जाता है।

(ङ) हौसा जनजाति का प्रमुख व्यवसाय क्या है ?
उत्तर :
हौसी जनजाति का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाइए –


भौगोलिक कुशलताएँ –

नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

html