UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

 UP Board Solutions

for Class 7 Geography

Chapter 2

पृथ्वी के स्थलरूप

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) वलित पर्वत से आप क्या समझते हैं? विश्व के किन्हीं 3 वलित पर्वतों के नाम बताइए?
उत्तर :
जब चट्टानों में पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों के कारण मोड़ या वलन पड़ जाता है तो उसे वलित या मोड़दार पर्वत कहते हैं। वर्तमान युग में सभी बड़े पर्वत मोड़दार या वलित पर्वत हैं। ये लगभग सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं।

विश्व के तीन प्रमुख वलित पर्वत हिमालय, आल्प्स, एटलस हैं।

(ख) ज्वालामुखी किसे कहते हैं? ज्वालामुखी पर्वत कैसे बनते हैं।
उत्तर :
ज्वालामुखी भूपर्पटी पर एक मुख या खुला द्वारे होता है। इस रास्ते से मैग्मा या लावा पृथ्वी के धरातल पर आती है। द्वार या मुख से गर्म लावा बाहर आने के कारण इसे ज्वालामुखी कहते हैं। इस द्वार के चारों ओर लावा एकत्र होने से शंकु के आकार की आकृति बनती है। इसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं।

(ग) पठार किसे कहते हैं? ये मैदानों से किस प्रकार भिन्न हैं।
उत्तर :
पृथ्वी पर अपेक्षाकृत ऊँचे एवं चौरस स्थलरूप पठार कहलाते हैं। ये पर्वतों की अपेक्षा कम ऊँचे होते हैं परन्तु इनका शिखर छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर समतल एवं सपाट होता है। पठार के किनारे खड़े ढाल वाले होते हैं। जबकि भूपटल पर समतल किन्तु निचले स्थलरूपों को मैदान कहते हैं। इनका ढाल मन्द होता है तथा छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर ये समतल एवं सपाट होते हैं।

(घ) महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं?
उत्तर :
महाद्वीप और महासागर प्रथम श्रेणी के उच्चावच हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पर्वत; पठार एवं मैदान पृथ्वी पर द्वितीय श्रेणी श्रेणी के उच्चावच हैं।
(ख) भारत का एकमात्र ज्वालामुखी अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बैरन द्वीप पर है।
(ग) अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग पठार है।

प्रश्न 3.
सही जोड़े मिलाइए –
उत्तर :


भौगोलिक कुशलताएँ –

नोटः विद्यार्थी स्वयं करें

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

html