UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 2 सल्तनत काल की शुरुआत

 UP Board Solutions

for Class 7 History

Chapter 2

सल्तनत काल की शुरुआत

सल्तनत काल की शुरुआत

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) दिल्ली सुल्तनत का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
उत्तर
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश को माना जाता है।

(ख) “चालीस गुलाम सरदारों का संगठन’ किस शासक ने बनाया ?
उत्तर
‘चालीस गुलाम सरदारों को संगठन’ इल्तुतमिश ने बनाया था।

(ग) कुतुबुद्दीन ऐबक को लाखबख्श क्यों कहा जाता है?
उत्तर
कुतुबुद्दीन ऐबक को उसकी उदारता के कारण लाखबक्श कहा जाता था। वह लाखों का दान करने वाला दानप्रिय व्यक्ति था।

(घ) दिल्ली सल्तनत में कौन-कौन से राजवंशों ने शासन किया?
उत्तर
दिल्ली सल्तनत में प्रारंभिक तुर्क वंश (गुलाम वंश), कुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश, रजिया सुल्तान, नासिरुद्दीन महमूद, गयासुद्दीन बलबन आदि राजवंशों ने शासन किया।

(ङ) बलबन ने मंगोल आक्रमण से बचाव के लिए क्या किया?
उत्तर
बलबन ने मंगोल आक्रमणों से बचने के लिए सर्वप्रथम पुराने किलों (दुर्गों) की मरम्मत करवाई और नए किलों का निर्माण करवाया। वहाँ पर विश्वसनीय और अनुभवी अधिकारियों तथा हृष्ट-पुष्ट सैनिकों को नियुक्त किया। उनके लिए शस्त्र एवं भोजन सामग्री की व्यवस्था भी कराई।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर


प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ( पूर्ति करके)-
उत्तर
(क) ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया था।
(ख) कुतुबमीनार को इल्तुतमिश ने पूर्ण करवाया।
(ग) प्रान्त (इक्ता) का प्रधान अधिकारी इक्तादार या अक्तादार कहलाता था।
(घ) इल्तुतमिश ने रजिया सुल्तान को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

html