UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु
UP Board Solutions
for Class 6 Environment
Chapter 6
मिट्टी और वायु
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु.
मिट्टी और वायु
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मिट्टी किसे कहते हैं ?
उत्तर
भूमि की सबसे ऊपरी परत मिट्टी कहलाती है।
(ख) मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर
मिट्टी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटराइट मिट्टी।
(ग) मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।
(घ) वायुमण्डल क्यों है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?
उत्तर
पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायु की मोटी परत ही वायुमण्डल कहलाती है। हमारे वायुमण्डल का सम्तुलन निम्नलिखित कारणों से बिगड़ रहा है-
- कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ तथा विषैली गैसों से।
- ईंधन जलाने पर निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।
- अन्तरिक्ष से कृत्रिम उपग्रह में प्रयुक्त प्रक्षेपण यानों से निकलने वाले धुएँ से।
- कूड़े-करकट तथा मरे हुए जीव-जन्तुओं के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने से उत्पन्न गैसों से।
- वायुयान, स्वचालित वाहनों जैसेबस, कार, रेलगाड़ी आदि के साधनों से निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।
- प्रशीतकों में शीतलन के लिए प्रयुक्त गैसों के रिसने से।।
(ङ) ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
ऑक्सीजन का जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। किसी भी प्राणी को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है इसलिए इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। यह आग जलाने के लिए भी आवश्यक है।
(च) गैसीय अपशिष्ट क्या है? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा , सकता है?
उत्तर
वह गैसीय पदार्थ जो वायु में मिलकर इसे दूषित करता है, गैसीय अपशिष्ट कहलाता है। कार्बन मोनोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, मिथेन तथा क्लोरो-फ्लोरो कार्बन आदि गैसें गैसीय अपशिष्ट हैं। गैसीय अपशिष्टों की निष्कासन निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जा सकता है-
- कारखानों तथा भट्ठों आदि की चिमनियों। को ऊँचा बनाकर।
- चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर।
- कारखानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बहुत दूरं लगाकर।
- कारखानों तथा बस्तियों के आस-पास अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर।।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) भूमि की ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।
(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।
(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह प्राकृतिक खाद का प्रयोग करना चाहिए।
(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण आदि पाए जाते हैं।
(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का सन्तुलन बिगड़ रहा है।
(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।
(छ) कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेप लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।
प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।
.png)