UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण

 UP Board Solutions

for Class 6 Geography

Chapter 5

मानचित्रण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण.

मानचित्रण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मानचित्र क्या है? मानचित्र के दो प्रयोग लिखिए।
उत्तर
किसी भी स्थान का मानक चित्र ही मानचित्र कहलाता है। मानचित्र के प्रयोग- गाँव, कस्बा, जिला, राज्य एवं देश को मानचित्र द्वारा दर्शाया जाता है। हम विश्व का अथवा इसके किसी एक भाग का मानचित्र तैयार कर सकते हैं और उसमें जो . चाहे दर्शा सकते हैं।

(ख) मानचित्र में उत्तर दिशा किधर प्रदर्शित की जाती है?
उत्तर
मानचित्र में उत्तर दिशा ऊपर की ओर प्रदर्शित की जाती है।

(ग) रूढ़ प्रतीकों का मानचित्रण में क्या महत्त्व है?
उत्तर
मानचित्रों में भवन, बाँध, वृक्ष, नदियाँ, घाटियाँ, पठार आदि को दर्शाने के लिए जिन संकेतों, अक्षरों, छायाओं, रंगों चित्रों तथा रेखाओं का प्रयोग किया जाता है, उन्हें रूढ प्रतीक कहते। हैं। इन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में एक अन्तराष्ट्रीय समहति है। रूढ़ प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। इन के प्रयोग से मानचित्र को आसानी से समझा जा सकता है। तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। मानचित्रों की एक विश्वव्यापी भाषा होती है जिसे सभी आसानी से समझ सकते हैं।

(घ) सूर्य के माध्यम से चारों दिशाओं को बताइए तथा अपनी अभ्यास-पुस्तिका पर लिखिए।
उत्तर
सूर्य जिधर से निकलता है वह पूरब दिशा, जिधर छिपता है उधर पश्चिम दिशा होती है। सूर्य के निकलने की दिशा में मुँह करके खड़ा होने पर दाएँ हाथ की तरफ दक्षिण दिशा और बाएँ हाथ की तरफ उत्तर दिशा होती है।

(ङ) मानचित्र तथा रूपरेखा चित्र में क्या अन्तर है?
उत्तर
मानचित्र – किसी भी स्थान का मानक चित्र मानचित्र कहलाता है। . रूपरेखा चित्र – यदि कोई मानचित्र पैमाना मानकर बनाया जाता है तो उसे रूपरेखा चित्र कहते. हैं। इससे किसी स्थान के विषय में सही जानकारी जल्दी प्राप्त हो जाती है।

(च) मानचित्र में पैमाना क्या है?
उत्तर
पैमाना, मानचित्र का मापक या प्रदर्शक होता है। इसकी मदद से लम्बी दूरियों को छोटी रेखाओं से, बड़े आकार को छोटे आकार में तथा धरातल के स्थानों की वास्तविक दूरी को कागज पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

(छ) सुदूर संवेदन किसे कहते हैं?
उत्तर
सामान्यतः किसी दूर स्थित स्थान, वस्तु घटना अथवा धरातल के बारे में बिना वहाँ .. गए, सूचना अथवा जानकारी प्राप्त करना सुदुर संवेदन कहलाता है।

प्रश्न 2.
सही कथन में (✓) तथा गलत कथन में (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)-
उत्तर
(क) ग्लोब, पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप है।                                                                    

(✓)

(ख) सड़कें, रेल, कस्बों आदि के सही स्वरूप को मानचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है।     (✓)
(ग) दिक्सूचक यंत्र की चुम्बकीय सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है।                   (✓)
(घ) मानचित्र का नीचे का सिरा उत्तर दिशा में होता है।                                               (✗)

प्रश्न 3.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर

परियोजना कार्य (Project work)                            नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

html