UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ
UP Board Solutions
for Class 6 Agricultural Science
Chapter 11
प्राकृतिक आपदाएँ
These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ
अभ्यास
प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगायें –
(i) पाला किस मौसम में पड़ता है?
(क) सर्दी ✓
(ख) गर्मी
(ग) बरसात
(घ) उपरोक्त तीनों में
(ii) ओलावृष्टि का अर्थ है –
(क) अत्यधिक वर्षा
(ख) बर्फ का गिरना
(ग) बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों का आसमान से गिरना ✓
(घ) पाला पड़ना
(iii) लू चलती है –
(क) बरसात के मौसम में
(ख) जाड़े के मौसम में
(ग) गर्मी के मौसम में ✓
(घ) तीनों मौसम में
प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क) पाला पत्तियों के ऊपर जम जाता है। (पाला, ओस)
(ख) कुहरा की बूंदें पौधों की पत्तियों से टपकती हैं। (ओला, कुहरा)
(ग) पौधे पाले से मुरझा जाते हैं। (पाले से, बरसात से)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए –
(क) लू गर्मी में चलती है। (✓)
(ख) वर्षा ऋतु में पाला तथा कोहरा पड़ता है। (✗)
(ग) शरद ऋतु में लू अधिक चलती है। (✗)
(घ) कोहरा पौधे के लिए लाभदायक होता है। (✗)
प्रश्न 4.
(क) प्राकृतिक आपदा किसे कहते हैं?
(ख) कोहरा किसे कहते हैं? इससे फसलों को क्या हानि होती है?
(ग) पाला किसे कहते हैं?
(घ) लू से पौधों को क्या हानि होती है?
(ङ) ओला गिरने से फसलों के किन भागों को हानि होती है?
उत्तर :
(क) वे प्रतिकूल परिस्थितियाँ जिनसे हमारी फसलों तथा जीव-जन्तुओं का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, प्राकृतिक आपदाएँ कहलाती हैं।
(ख) पानी की बूंदें वातावरण में धूल व धुएँ के कणों के साथ मिलकर धरातल के कुछ ऊपर बादल का रूप ले लेती हैं, उसे कुहरा कहते हैं। लगातार कोहरे के कारण सूर्य की गर्मी व प्रकाश पौधों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है, जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उपज घट जाती है। –
(ग) जलवाष्प का पौधों एवं अन्य पदार्थों के ऊपर सीधे बर्फ के रूप में जमने को पाला या तुषार कहते हैं।
(घ) लू से कोमल पौधों व पेड़ों की पत्तियाँ सूख जाती हैं।
(ङ) ओला पड़ने से पौधों के कोमल भाग और पत्तियाँ टूट जाती हैं। कभी-कभी इससे पूरी फसल ही नष्ट हो जाती है।
प्रश्न 5.
(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं?
(ख) क्या कारण है कि कोहरा सूर्य निकलने के साथ-साथ कम होने लगता है?
(ग) पाला से बचाव के लिए क्या उपाय करेंगे?
उत्तर :
(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कई परिवर्तन होते हैं, जैसे – आकाश का स्वच्छ होना, रात का तापमान कम होना, भूमि के निकट शून्य से भी कम हो जाना, दिन में ठंडी हवा का चलना और रात में शांत हो जाना और वायु में जलवाष्प की मात्रा कम होना।
(ख) सूर्योदय होने पर सूर्य की गर्मी से पानी की बूंदें धीरे-धीरे वाष्प में परिवर्तित हो जाती हैं और कुहरा समाप्त हो जाता है।
(ग) पाला से बचाव- खेतों की सिंचाई करनी चाहिए। वायु के बहावे की दिशा में मेड़ों पर धुआँ करने से सुरक्षा होती है। पुआल घास, पालिथीन से पौधों को ढक देना चाहिए और खेतों में पाला अवरो जातियों की बुवाई करनी चाहिए।
प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
.png)