UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 11 हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश

 UP Board Solutions

for Class 6 Geography

Chapter 11

हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 11 हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश.

हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रज्नों का उत्तर दीजिए-
(क) उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में किस स्थान पर आता है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में चौथे स्थान पर आता है।

(ख) उत्तर प्रदेश में सम्भागों (मण्डलों) की संख्या बताइए?
उत्तर
उत्तर प्रदेश में सम्भागों (मण्डलों) की संख्या 18 है।

(ग) उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा किस भाग में होती है?
उत्तर
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जनपद-गोरखपुर में होती है।

(घ) राज्य में पाए जाने वाले वनों का वर्णन कीजिए?
उत्तर
उत्तर प्रदेश के भाबर एवं तराई क्षेत्रों (पश्चिम में सहारनपुर से लेकर पूरब में कुशीनगर तक) में उष्ण कटिबंधीय नाम पर्णपाती वन पाए जाते हैं। इन वनों में साल, गूलर, बेर, पलाश, इमली, महुआ, सेलम आदि वृक्ष, बाँस के झुरफट तथा झाड़ियाँ पाई जाती हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्र में उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। इन वनों में साल, पलाश, बेल, नीम, आम, महुआ आदि वृक्ष पाए जाते हैं। यहाँ के पठारी क्षेत्रों में उष्ण कटिबंधीय कँटीली झाड़ियों के वन पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में अकेसिया, कैंचा, फुलई, थोर, नीम आदि वृक्ष एवं कैंटीली झाड़ियाँ पाई जाती हैं।

(ङ) राज्य में किस प्रकार की मृदा का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
उत्तर
राज्य में जलोढ़ मृदा का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सत्य अथवा असत्य लिखिए-
उत्तर
(क) उत्तर प्रदेश का ज्यादातर भाग मैदानी है। (सत्य)
(ख) उत्तर प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 65 है। (असत्य)
(ग) उत्तर प्रदेश में उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन पाए जाते हैं। (असत्य)
(घ) उत्तर प्रदेश में शीतकाल में व्यापक हिमपात होता है। (असत्य)

भौगोलिक कुशलताएँ                                             नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)                          नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

html