UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

 UP Board Solutions

for Class 6 Environment

Chapter 13

आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन.

आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, बाढ़, सूखा, वनों की आग, चक्रवात, सुनामी लहरें, तूफान, शीतलहर आदि प्राकृतिक आपदाएँ हैं।

(ख) मानवजनित आपदाओं के नाम लिखिए ।
उत्तर
परमाणु विस्फोट, सड़क तथा औद्योगिक दुर्घटनाएँ, आग, विषैली गैस का रिसाव, सामुदायिक दंगे आदि मानवजनित आपदाएँ हैं।

(ग) एड्स कैसे फैलता है ? इसके बचाव के उपाय बताइए।
उत्तर
एड्स सामान्यतया संक्रमित रक्त के संचरण के द्वारा फैलता है। इसके अतिरिक्त यह एच०आई० वी० वायरस संक्रमित सूइयों के प्रयोग, संक्रमित माता से उनके गर्भस्थ शिशु में तथा नशीली दवाइयों का सामूहिक सेवन के लिए प्रयुक्त एक ही सूई व सिरिंज द्वारा भी फैलता है।
एड्स से बचने के उपाय-

  1. इंजेक्शन लगाने के लिए विसंक्रमित तथा नई सूइयों का प्रयोग करना चाहिए।
  2. रक्त चढ़ाने से पूर्व उसकी जाँच अवश्य करवानी चाहिए।
  3. नशीली दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।
  4. एड्स की जानकारी ही इसके बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।

प्रश्न 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए-
(i) जापान में चक्रवात को कहते हैं|
(क) विली-विली ◯
(ख) टाइफून ●
(ग) हरिकेन ◯
(घ) हुदहुद ◯

(ii) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है-
(क) प्रधानमंत्री ●
(ख) मुख्यमंत्री ◯
(ग) जिलाधिकारी ◯
(घ) राज्यपाल ◯

(iii) निम्नलिखित में प्राकृतिक आपदा नहीं है-
(क) बमों का विस्फोट ●
(ख) भूकम्प ◯
(ग) बाढ़ ◯
(घ) सुनामी ◯

प्रश्न 3.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर


प्रश्न 4.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) भगदड़ एक प्राकृतिक आपदा है।                               (✗)
(ख) भूकम्प की तीव्रता रिक्टर मापक पर नापी जाती है।        (✓)
(ग) भारत में चक्रवात को विली-विली कहते हैं।                        (✗)
(घ) तापलहर मानवजनित आपदा है।                                     (✗)

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

html