UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन

 UP Board Solutions

for Class 6 Sports and Fitness

Chapter 3

खेल एवं हमारा भोजन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन

प्रश्न 1.
सन्तुलित भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :
हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे भोजन में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को है। कोई भी पोषक तत्व न अधिक हो न कम। हमारे भोजन में पोषक तत्त्व, विटामिन्स एवं खनिज के साथ पर्याप्त मात्रा में रेशे युक्त खाद्य तणि जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार’ कहते हैं।

प्रश्न 2.
भोजन के प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर :
भोजन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –

  1. भोजन शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
  2. भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण और मरम्मत का कार्य होता है।
  3. भोजन के द्वारा रोगों से सुरक्षा होती है।
  4. भोज्य तत्वों से एन्जाइम तथा हार्मोन्स बनता है जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।

प्रश्न 3.
कुपोषण से आप क्या समझते हैं? विटामिन्स की कमी से होने वाले रोगों के नाम लिखिए?
उत्तर :
शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता कुपोषण है जिसके कारण बच्चे कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। शरीर में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स की कमी के कारण रतौंधी, बेरी-बेरी, स्कर्वी, रिकेट्स, आदि रोग होते हैं।

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर :

(क) शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता ही कुपोषण है।
(ख) भोजन हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
(ग) भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण तथा मरम्मत का कार्य होता है।
(घ) प्रोटीन की कमी से क्वॉशियोरकर एवं मेरास्मस रोग होते हैं।

प्रोजेक्ट वर्क :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

html