UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

 UP Board Solutions

for Class 6 Sports and Fitness

Chapter 2

हमारा स्वास्थ्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

प्रश्न 1.
अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण क्या हैं?
उत्तर :
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक रूप से विकार रहित व्यक्ति को स्वस्थ व्यक्ति माना गया है।

प्रश्न 2.
बाजार की खुली हुई वस्तुओं को खाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
बाजार की खुली हुई खाने की वस्तुएँ न खाएँ। ये वस्तुएँ धूल जमने एवं मक्खियों के बैठने से दूषित हो जाती है। जिसे खाने से हम अनेक तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। जैसेउल्टी आना, दस्त होना आदि।

प्रश्न 3.
गंदे स्थानों पर नंगे पैर क्यों नहीं घूमना चाहिए?
उत्तर :
गन्दे स्थानों पर नंगे पैर घुमने से सूक्ष्म रोगाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जो हमारे शरीर में रोग पैदा करते हैं।

प्रश्न 4.
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी को समूल नष्ट करने के लिए समय-समय पर बच्चों को पोलियों की खुराक-निश्चित रूप से पिलवाएँ।

प्रश्न 5.
कृमि संक्रमण रोकने के लिए हमें क्या उपाय करना चाहिए।
उत्तर :
कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडजॉल की दवा दी जाती है। कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण को रोकने के लिए नाखून छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिएँ, सब्जियों एवं फलों को साफ पानी से धोएँ, खुले में शौच न करें एवं पैरों में जूते व चप्पल पहनें।

यह भी जानिए :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

html