UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 7 मौर्य साम्राज्य
UP Board Solutions
for Class 6 History
Chapter 7
मौर्य साम्राज्य
These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 7 मौर्य साम्राज्य
बूझो तो जानें – मेगस्थनीज ने अपनी भारत यात्रा विवरण में उन चीजों के बारे में जिक्र किया है। जो उसे आश्चर्यजनक लगी थीं। क्या तुम बता सकते हो कि उसने किनके बारे में लिखा होगा?
- इसकी जड़ें तनों से उगती हैं। इसकी छाया में 400 लोग एक साथ रह सकते हैं। – बरगद
- बिना मधुमक्खी के शहद निकलता है। – गन्ना
- ऊन पेड़ों से उगती है। – कपास
- पक्षी जो मनुष्य जैसे बोलते हैं। – तोता
अभ्यास
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(क) चन्द्रगुप्त मौर्य कौन था?
उत्तर :
चन्द्रगुप्त मौर्य मगध का सम्राट और मौर्य साम्राज्य का संस्थापक था।
(ख) चाणक्य और मेगस्थनीज की पुस्तकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
चाणक्य की पुस्तक ‘अर्थशास्त्र’ और मेगस्थनीज की पुस्तक ‘इंडिका’ है।
(ग) कलिंग युद्ध किनके बीच लड़ा गया? युद्ध का क्या परिणाम हुआ?
उत्तर :
कलिंग युद्ध अशोक और कलिंग के राजा के बीच लड़ा गया। इस युद्ध में लाखों लोग मारे गए। इस युद्ध के बाद अशोक ने कभी युद्ध न करने का निश्चय किया।
(घ) अशोक ने बौद्ध धर्म क्यों अपनाया? इस धर्म के प्रसार के लिए उसने क्या किया?
उत्तर :
कलिंग युद्ध में हजारों सैनिक मारे गए तथा बहुत बड़ी संख्या में घायल हुए। इससे अशोक बहुत दुखी हुआ तथा उसने निश्चय कर लिया कि वह भविष्य में कभी युद्ध नहीं करेगी और उसने बौद्ध धर्म अपना लिया तथा अहिंसा का पालन करने लगा।
(ङ) हमारा राष्ट्रीय चिहून क्या है?
उत्तर :
हमारा राष्ट्रीय चिह्न 4 सिंहों वाली आकृति है। जिसमें 3.सिं ही दिखाई देते हैं। एक सिंह पीछे की ओर होने के कारण दिखाई नहीं देता।
(च) मौयों के प्रशासन का वर्णन करिए।
उत्तर :
मौर्य प्रशासन – मेगस्थनीज की ‘इंडिका’ और कौटिल्य के अर्थशास्त्र’ से मौर्य प्रशासन तन्त्र की जानकारी मिलती है। चन्द्रगुप्त मौर्य के हाथ में शासन के सारे अधिकार थे। उसकी सहायता के लिए एक परिषद थी, जिसमें बुद्धिमान सदस्य राजा को सलाह देते थे।
प्रशासन के लिए साम्राज्य तीन स्तरों में बँटा था – केन्द्र, प्रांत, जनपद (शहर और गाँव)। इस । समय नौकरशाही व्यवस्था थी। वेतन नकद राज्यकोष से दिया जाता था। राजा दौरा करके प्रांतों से लेकर गाँवों तक की खबर रखता था। गुप्तचर पूरे साम्राज्य की सूचना राजा को देते थे। बाहरी आक्रमण और आन्तरिक विद्रोह को दबाने के लिए पैदल, हाथी और घोड़ों से निर्मित थल सेना थी। कृषि कर, सिंचाई कर, व्यापार कर आय के मुख्य स्रोत थे। राज्य के जंगलों और खानों पर राज्य का स्वामित्व था। राज्य, सेना के लिए हथियारों का निर्माण करते थे। लगभग 2500 वर्ष पूर्व का यह मौर्यकालीन प्रशासनिक ढाँचा आज भी हमारे देश के ढाँचे से मिलता है।
प्रश्न 2.
सही और गलत बताइए (बताकर) –
(क) अशोक ने अपने साम्राज्य विस्तार के लिए कई युद्ध किए। (सही)
(ख) चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस को हराया। (सही)
(ग) अशोक का उत्तराधिकारी उसको पुत्र बिन्दुसार था। (गलत)
(घ) चन्द्रगुप्त मौर्य ने चाणक्य को अपना मुख्यमंत्री नियुक्त किया। (सही)
प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए (बनाकर) –
पता कीजिए और लिखिए –
प्रश्न 1.
अशोक की लाट पर बने चार सिंहों का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया गया है?
उत्तर :
अशोक की लाट पर बने चार सिंहों को भारत ने राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया है और इसका प्रयोग भारतीय मुद्राओं एवं केंद्र सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों एवं सैनिकों की वर्दी पर किया जाता है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए क्रियाकलापों में से किसे आप सही एवं किसे गलत मानते हैं। अपना उत्तर (✓) एवं (✗) का निशान लगाकर स्पष्ट करें –
प्रश्न 3.
अपने दोस्तों से अपने उत्तर का मिलान करें। कौन सा क्रियाकलाप क्यों सही है एवं क्यों गलत है। इसके कारणों पर चर्चा करें।
प्रोजेक्ट वर्क –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
.png)